छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 20 नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों के साथ जारी है मुठभेड़

तकनीक और विज्ञान May 21, 2025 IDOPRESS

नारायणपुर:

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में डीआरजी जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार अबुझमाड़ में सुरक्षाबल जवानों ने नक्सलियों के बड़े कमांडरों को घेर लिया है. इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने 20 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. जबकि अभी भी एनकाउंटर जारी है.आपको बता दें कि नारायणपुर,दंतेवाड़ा,बीजापुर और कोंडागांव की डीआरजी टीम मौके पर मौजूद हैं.

बताया जा रहा है कि माड़ के इलाके में सुबह से मुठभेड़ जारी है. नक्सलियों के किसी बड़े कमांडर के फंसे होने की बात सामने आ रही है. सुरक्षा चारों तरफ से नक्सलियों की घेराबंदी करने में जुटी है.


© भारतीय सार्वजनिक समाचार गोपनीयता नीति संपर्क करें

भारतीय सार्वजनिक समाचार: क्षेत्रीय समाचार और कॉर्पोरेट के लिए आपका स्रोत

पब्लिक न्यूज़ इंडिया: एक व्यापक समाचार वेबसाइट। वेबसाइट मुख्य रूप से सार्वजनिक मामलों, क्षेत्रीय समाचारों और कॉर्पोरेट समाचार घोषणाओं पर रिपोर्ट करती है, जो जनता को व्यापक और समावेशी जानकारी प्रदान करती है।